जीइएल चर्च का 104 वां  ऑटोनोमस दिवस मना

जीइएल चर्च का 104 वां  आटोनोमस दिवस मना

रांची.

जीइएल चर्च  का ऑटोनोमस दिवस गोस्सनर मीडिल स्कूल के परिसर में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित , मॉडरेटर बिशप जोहन डांग ने कहा कि आज हम कलीसिया की स्वायतता (ऑटोनोमस) का 104 वां वर्ष को मना रहे हैं. हमारे पूर्वजों  ने  स्वायतता की घोषणा की थी. इसका मतलब है हम खुद से कलीसिया के प्रशासन, संचालन, सुसमाचार प्रचार और सेवा के कार्य कर सकें.  यहीं चार बाते हमारी कलीसिया के लिए स्तंभ है. इसी में बने अपने की आवश्यकता है. आज जरूरत है कि हम ह्रदय से कलीसिया की सुरक्षा व सेवा कार्य करें.

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत रेव्ह बेंजामिन टोपनो ने प्रार्थना से की. मौके पर बिशप सीमांत तिर्की, अटल खेस सहित अन्य उपस्थित थे.

कार्यक्रम में जीइएल चर्च के शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

गौरतलब है कि प्रथम विश्वयुद्ध  के दौरान जर्मन मिशनरियों को वापस जर्मनी लौटना पड़ा था. इसके बाद झारखंड के स्थानीय आदिवासी  अगुओ ने 1919 में चर्च के संचालन का जिम्मा लिया. उसी की स्मृति में हर साल 10 जुलाई को आटोनोमस दिवस मनाया जाता है.

Leave a Comment