चेक बाउंस मामले में कोर्ट में हाजिर हुई अभिनेत्री अमीषा पटेल

चेक बाउंस मामले में कोर्ट में हाजिर हुई अभिनेत्री अमीषा पटेल

कोर्ट ने पूछा मामले को मध्यस्थता में ले जाना चाहते हैं तो बताये

रांची. बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल सोमवार को सिविल कोर्ट स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की अदालत में हाजिर हुई. अमीषा पटेल ढाई करोड रुपए के चेक बाउंस एवं धोखाधड़ी से जुड़े मामले में आरोपी हैं. अमीषा पटेल ने कोर्ट में अपने ऊपर लगे  आरोपों से इंकार किया है.

आज कोर्ट ने अमीषा पटेल से पूछा कि मामले को मध्यस्थता में ले जाना चाहते हैं क्या ? अमीषा की ओर से कहा गया कि वे अपने प्रतिनिधि के माध्यम से मध्यस्थता में जाना चाहती है. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मध्यस्थता होने पर आपको खुद उपस्थित होना पड़ेगा.

 अमीषा ने इस पर कहा कि उन्हें सोचने के लिए थोड़ी मोहलत दी जाय.

गौरतलब है कि शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.

 आरोप में कहा गया है की एक फिल्म बनाने के लिए अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपए लिए थे लेकिन फिल्म नहीं बनी.  इसके बाद अजय कुमार सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे अमीषा ने अजय कुमार सिंह को चेक सौंपे जो बाउंस कर गया.

इस मामले में कोर्ट की ओर से अमीषा पटेल को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश था.

Leave a Comment