
रांची.
छोटानागपुर डायसिस महिला संगति के वार्षिक सम्मेलन सह स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन की शुरूआत प्रभुभोज आराधना के साथ हुई. प्रभुभोज के बाद जुबली पत्थर का संस्कार बिशप बीबी बास्के की अगुवाई में हुआ.
सम्मेलन में अध्यक्ष सीऩ मसीही सेवा महिला संगति की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि परमेश्वर ने छुटकारे की योजना में महिलाओं को माध्यम के रूप में चुना है. स्त्रियों को पुनरूत्थान के सुसमाचार के प्रचार के लिए चुना गया है. प्रभु यीशु जो संसार का उद्रारकर्ता है उसे भी जन्म देनेवाली मरियम को भी हम नहीं भूल सकते हैं.
इसके बाद रेव्ह अनिल डाहंगा की अगुवाई में बाइबल क्विज हुआ. इसमें रानी दादेल ने सहयोग किया. इसमें प्रथम हजारीबाग रहा, दूसरे स्थान पर ईटकी और तीसरे स्थान पर चाईबासा रहा. लेख और पेटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से महिला समिति के सफर को बताया गया. इस अवसर पर सचिव सुचेता मोहंती सहित संस्था से जुड़ी अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.