पहाड़ गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल भेजते थे बांग्लादेश

IMG-20230528-WA0016

RANCHI: रांची के रातु पुलिस को सफलता मिली है। वहीं चोरी के मोबाइल बांग्लादेश भेजने वाले गैंग के सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रातु थाना क्षेत्र से पहाड़ गैंग के चार नाबालिग सहित दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के 7 कीमती मोबाइल बरामद किया गया है। पहाड़ गैंग के सदस्य चोरी के मोबाइल को बांग्लादेश भेजते थे। उन्होंने बताया कि झारखंड से चोरी मोबाइल का बांग्लादेश में डिमांड है। वहीं 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपया कीमत मिल जाती थी। साथ ही बताया कि इस काम के लिए पहाड़ गैंग हर महीने वेतन देता था।


		

Leave a Comment