
RANCHI: वैलेंटाइन वीक अपने शबाब पर है। प्रेमी जोड़ों ने अपने चहेतों के लिए तरह-तरह के उपहारों की सूची भी तैयार कर ली है। खूबसूरत जोड़ों को और ज़्यादा खूबसूरत बनाने के लिए क्लब काम्प्लेक्स परिसर में स्थित केरैटिन केयर प्रतिष्ठान विशेष छूट दे रहा है। संचालिका माधुरी सिंह ने बताया कि वे ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। ग्राहकों की संतुष्टि ही उनका मुख्य लक्ष्य है। वैलेंटाइन डे के मौक़े पर ग्राहकों को विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है। आज बुकिंग करनेवाले ग्राहक यहां आई ब्रो, फेशियल, मैनीक्योर, पैडिक्योर, हेयर ट्रीटमेंट, बॉडी पॉलिशिंग सहित हेयर, नेल एक्सटेंशन व आई लेशेज के साथ-साथ सभी सेवाओं का लाभ 50 प्रतिशत की छूट के साथ उठा पायेंगे। उन्होंने कहा कि मेकअप और सौंदर्य का अपना अलग विज्ञान है। जिससे चेहरे की ख़ूबसूरती बिना नुक़सान पहुंचाए बढ़ाई जा सकती है।