राष्ट्रपति से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपेगा आदिवासी जनपरिषद

राष्ट्रपति से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपेगा आदिवासी जनपरिषद

रांची.

आदिवासी जन परिषद की बैठक केंद्रीय धूमकुडिया सभागार करम टोली में अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आदिवासी जन परिषद के संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आदिवासियों की हडपी हुई जमीन वापसी एवं आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार एवं स्थानीय नीति पर विशेष रूप से चर्चा हुई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि जून महीने में राष्ट्रपति से मुलाकात कर आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार लागू करने हेतु पेसा कानून पांचवी अनुसूची, समता जजमेंट आदिवासियों की धार्मिक जमीन की लूट धर्मकोड सहित अन्य विषयों पर झारखंड में लागू करने हेतु मांग पत्र सौंपा जायेगा.

संगठन का विस्तार करते हुए रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष सावना मुंडा जिला महासचिव लखी चरण सिंह मुंडा सचिव रांची जिला श्री नाथ मुंडा, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष मुचिराम मांझी रामगढ़ जिला अध्यक्ष हीरालाल बेदिया  महासचिव कजरू बेदिया को नियुक्त किया गया.

झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप करमाली कार्यकारी अध्यक्ष युवा मोर्चा के सुभाष करमाली  और युवा मोर्चा के महासचिव गंगा बेदिया रामगढ़ जिला के युवा मोर्चा के अध्यक्ष नंदलाल कर्माली को नियुक्ति पत्र सौंपा गया.

आदिवासियों की धार्मिक जमीन खूंटकट्टी, भूमिहरि, जरपेसगी,जमीन की लूट के खिलाफ एवं एसएआर कोर्ट में दखल दहानी आदेश के बावजूद भी अभी तक दखल दहानी नहीं दिया जा रहा है.  इसी को लेकर 15 मई को उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जायेगा.

इसके अलावा एक मई 2023 से आदिवासी जन परिषद का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

 पंचपरगना क्षेत्र में आदिवासी मूलवासियों  के विभिन्न मुद्दों को लेकर तमाड़,बुंडू, सोनाहातू,अडकी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

स्थानीय नियोजन नीति लागू करने हेतु छात्रों संगठनों के द्वारा 19 के झारखंड बंदी को  नैतिक समर्थन करती है.

        बैठक में अभय भूट कुमार, प्रकाश मुंडा, शत्रुघ्न बेदिया श्यामसुंदर करमाली,कृष्णा मुंडा, एमआर माझी, राजेश बेतिया,संजय बोदरा, प्रदीप खलखो, हरिलाल बेदिया परमेश्वर मुंडा,अक्षय कुमार भोक्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment