पिठोरिया : शांति समिति की बैठक में ईद सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय

पिठोरिया : शांति समिति की बैठक में ईद सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय

Ranchi.

पिठोरिया थाना परिसर में ईद के उपलक्ष में शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर राज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईद का त्योहार पूरे थाना क्षेत्र में धूमधाम से और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा.

 स्थानीय मस्जिदों एवं ईदगाह में शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे. बैठक के बाद थाना परिसर में आयोजित इफ्तार पार्टी में शांति समिति के सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए. आयोजन में थाना प्रभारी अभय कुमार, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, श्रवण कुमार, नीतीश कुमार उपस्थित थे.

Leave a Comment