मनरेगा में लापरवाही बरतने वाले 14 रोजगार सेवकों पर जुर्माना

RANCHI: मनरेगा के काम में लापरवाही बरतने वाले 14 ग्राम रोजगार सेवकों पर कार्रवाई हुईं। डीडीसी रांची ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए इन रोजगार सेवकों पर जुर्माना लगाया है। इन पर समय पर मजदूरी भुगतान नहीं करने, अनुपस्थित रहने, कार्य में बाधा पहुंचाने, मजदूरों को कार्य उपलब्ध करने में कोताही बरतने सहित कई आरोप है। डीडीसी ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और प्रत्येक रोजगार सेवक पर 1000 रुपये अर्थदंड लगाया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि भविष्य में इसकी पुनरावृति हुई तो संविदा भी समाप्त की जा सकती है।

इन प्रखंड के सेवकों पर जुर्माना


मीनू कुमारी रातू, दीपिका श्रीवास्तव रातू, परितोष कुमार महतो सोनाहातू, जयदीप हलधर अनगड़ा, शंकर सेठ बुंडू, विरेंद्र नाथ गोराई बुंडू, महावीर मुंडा बुंडू, विश्वनाथ उरांव मांडर, रितेश साहू मांडर, संजय प्रमाणिक नामकुम, भूवनेश्वर महतो नामकुम, संध्या कुमारी नामकुम, सरोज कुषमा कांके, शशि कुमार गुप्ता कांके

Leave a Comment