पारस के पेंटिंग कंपटीशन में 500 बच्चों ने किया पार्टिसिपेट

Img 20231203 Wa0038

RANCHI: पारस एचइसी हॉस्पिटल धुर्वा में रविवार को पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें 500 बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। वहीं अपनी आकर्षक पेंटिंग से सभी का दिल जीत लिया। पारस के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि पारस पिछले तीन वर्षों से आयोजन कर रहा है. जिसका मकसद बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को इस तरह का प्लेटफार्म टैलेंट दिखाने का मौका देता है। इस दौरान फ़िज़ियोथेरपिस्ट ने स्वस्थ जीवन शैली के लिये एक्सरसाइज बताया. बच्चों के साथ आई उनकी मां के लिए भी कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़कर पार्टिसिपेट किया।

क्लास 3 से 10 के बच्चे हुए शामिल

Img 20231203 Wa0044

यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित थी। ग्रुप A में क्लास 3 से 5 तक, ग्रुप B में क्लास 6 से 8 तक, ग्रुप C में क्लास 9 से 10 तक के बच्चे शामिल थे। ग्रुप A में बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल की 5वीं क्लास की सुभ्रोनील सर्बोधि कैरी फर्स्ट और शरण्या चक्रवर्ती सेकेंड विनर बनी। थर्ड पोजिशन पर संयुक्त रूप से कैरली स्कूल की क्लास 4 की शिवंशिको भार्गवी और परनजीत रहे। ग्रुप B में ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल की 6ठी क्लास की इन्दु शर्मा फर्स्ट, DAV पब्लिक स्कूल की 7वीं क्लास की अदिति मिंज़ सेकेंड और थर्ड पोजिशन पर संयुक्त रूप से प्रभात तारा स्कूल की 8वीं की ज्योति मार्डी व कैरली स्कूल की 8वीं की अन्वेषा मजूमदार रही। ग्रुप C में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की 9वीं की पालक कुमारी फर्स्ट, संत एलोईस स्कूल 8वीं का आयुष कुमार सोनी सेकेंड, थर्ड पोजिशन पर संयुक्त रूप से कैरली स्कूल के 7वीं का अर्णव गुप्ता और केंद्रीय विद्यालय के 7वीं की छात्रा सुहानी सिंह रही।

Leave a Comment