एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल में एलेक्टा वर्सा एचडी से होगा मरीजों का ट्रीटमेंट

Img 20231202 Wa0033

RANCHI: इरबा स्थित एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल ने शनिवार को एलेक्टा वर्सा एचडी को लांच किया. जिससे कैंसर मरीजों को टारगेटेड ट्रीटमेंट दिया जाएगा। वहीं इससे आसपास के टिश्यू को भी कोई नुकसान नहीं होगा। बता दें कि एलेक्टा वर्सा एचडी प्लेटफॉर्म एक ऑल-इन-वन सिस्टम है जो कई तरह के एक्सटर्नल रेडिएशन थेरेपी देने में सक्षम है। यह कैंसर को टारगेट कर खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ बीएस अजय कुमार हेल्थकेयर ग्लोवल एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा कि टेक्नोलॉजी एडवांस है और रांची जैसे शहर में भी इसकी सुविधा अब मरीजों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह एनाटॉमिकली कनेक्टेड 4-डी इमेजिंग के साथ अत्याधुनिक 4-डी सॉफ्ट टिश्यू विजुअलाइज़ेशन तकनीक से रेस्पिरेटरी मूवमेंट्स की गतिविधियों के साथ लंग कैंसर को भी सटीक तरीके से डिटेक्ट कर लेता है।

झारखंड में ही मरीजों का इलाज
एक्सपर्ट्स ने कहा कि झारखंड में 40 हजार कैंसर मरीज है। इस सुविधा के शुरू हो जाने से यहां के मरीजों को ट्रीटमेंट के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। राज गोरे सीईओ हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा कि यह केवल मेट्रो सिटीज नहीं बल्कि रांची जैसे शहर में भी इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को लंबी जिंदगी दे सकते है। सईद अहमद अंसारी कार्यकारी निदेशक ने कहा कि हम लंबे समय से मरीजों को सेवा दे रहे है। अब हमारे पास तकनीक है जिसका लाभ मरीजों को मिलेगा।

Leave a Comment