रांची.
रामगढ़ उपचुनाव में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी जीत गई है. उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो को पराजित किया. सुनीता चौधरी को नौंवे राउंड के बाद 1,04,442 मत प्राप्त हुए. गौरतलब है कि सुनीतौ चौधरी गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी है. बजरंग महतो पूर्व विधायक ममता देवी के पति है.

रामगढ़ की सीट ममता देवी के जेल जाने के बाद रिक्त हुई थी. जीत के बाद आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने रामगढ़ की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि आजसू ने विकास आधारिक राजनीति की है जिसका परिणाम रामगढ़ उपचुनाव में देखने को मिला है.उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव का नतीजा 2024 के आम चुनाव और विधानसभा चुनाव को भी प्रभावित करेगा.