
मंहगाई की मार से देश की जनता बेहाल : डॉ मनोज
रांची.
राजद झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों व महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के द्वारा गैस सिलिंडरों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ रांची में प्रदर्शन किया है. राजद महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर को माला पहनाकर पूजा की और कहा कि अब इन सिलिंडरों की कीमत इतनी ज्यादा हो गई है कि इन्हें देवतुल्य मान रखकर पूजा करना ही बेहतर है.
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता व महासचिव डॉ मनोज कुमार ने केंद्र सरकार पर सिलिंडरों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ कहा कि जब से केंद्र भाजपा की सरकार बनी है तब से मंहगाई चरम पहुंच गई है. देश की आम आवाम बदहाल है. उन्होंने कहा कि निरंकुश केंद्र सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है. ये पूंजीपतियों के लिए बनी है. उन्हीं को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार मंहगाई बढ़ा कर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है.
डॉ मनोज कुमार ने कहा की केंद्र सरकार के द्वारा रसोई गैस में 50/रुपए मूल्य वृद्धि और वाणिज्य गैस में 350/ रुपए मूल्य में वृद्धि आम आवाम को परेशान और मारने पर मजबूर करने वाला कदम है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अविलंब मूल्य वृद्धि वापस ले अन्यथा राजद इस मंहगाई के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी.