आजसू के छात्र विंग रांची जिला कमिटी का गठन

राजकिशोर महतो बने रांची जिला अध्यक्ष, जमाल गद्दी एवं संतोष तांती कार्यकारी अध्यक्ष बने

Ranchi :

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड छात्र संघ की रांची जिला कमिटी का गठन किया गया. आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह अखिल झारखंड छात्र संघ के राज्य प्रभारी प्रो विनय भरत ने सूची जारी करते हुए कहा कि रांची जिला कमिटी में एक अध्यक्ष, दो कार्यकारी अध्यक्ष, छः उपाध्यक्ष, छः वरीय उपाध्यक्ष, एक महासचिव, छः सचिव, एक संगठन सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी तथा एक मीडिया सह प्रभारी बनाए गए हैं.

आजसू के छात्र विंग रांची जिला कमिटी का गठन

सूची इस प्रकार है :

अध्यक्ष – राजकिशोर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष – जमाल गद्दी एवं संतोष तांती, महासचिव – कुंवर महतो, वरीय उपाध्यक्ष – रोशन सेठ, नवीन कुमार, भोला मुंडा, दीपक कुमार महतो, रोहित आलम एवं नितिश कुमार महतो, उपाध्यक्ष – अनिल तिर्की, कुमार लोकेश, महावीर महतो, बसंत मंडल, नितेश कुमार एवं जगत पाल, सचिव – राजेंद्र उरांव, फलींद्र ठाकुर, कौशल कुमार, नितिश कुमार महतो, अनिल कुमार शर्मा एवं श्याम मुंडा, संगठन सचिव – दीपक कुमार साहू, कोषाध्यक्ष – साहावीर महली, मीडिया प्रभारी-मदन महतो, मीडिया सह प्रभारी – विकास कुमार

सुदेश महतो ने बधाई दी

केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर झारखंड को संवारने, युवाओं को सशक्त, शिक्षित, संगठित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा संगठन को मजबूत करने के अभियान को अंजाम तक पहुंचाना है.

Leave a Comment