JPPCC के अध्यक्ष ने आर्च बिशप को दी क्रिसमस की बधाई

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज बिशप हाउस में आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो जी, प्रोविंशियल फादर अजीत खेस और असिस्टेंट डायरेक्टर एक्सआईएसएस फादर प्रदीप करकेट्टा से मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। साथ ही समस्त राज्यवासियों को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव व क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सबों का जीवन क्रिसमस ट्री की तरह हरा-भरा रहे और भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे।

क्रिसमस पर्व दुनिया भर में बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस पर ऐसी मान्यता है कि पाप से मुक्त करने एवं पाप को रोकने के लिए ईश्वर ने अपने बेटे को भेजा था। ईसा मसीह ने लोगों को पाप से मुक्त कराने और उनके लिए संघर्ष में अपने खुद के प्राण त्याग दिए थे। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेंद्र सिंह बेनी, प्रेम कुमार, पुनीत कुमार गौरव आनंद व अन्य लोग मौजूद थे |

Leave a Comment