डुमरी विधानसभा उपचुनाव : यशोदा देवी एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी होगी

डुमरी विधानसभा उपचुनाव : यशोदा देवी एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी होगी

  17 अगस्त को यशोदा देवी करेगी नामांकन, सुदेश महतो ने कहा-राजनीति में आलोचना करना आसान लेकिन राजनीति में आ कर जमीनी स्तर पर काम करना कठिन

  रांची।

 5 सितंबर को होने वाले डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए गठबंधन ने झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय दामोदर महतो की पत्नी श्रीमती यशोदा देवी को प्रत्याशी घोषित किया है। आज हरमू स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी और आजसू पार्टी की बैठक में आजसू पार्टी की यशोदा देवी को डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगी एक साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से जिस तरह लोकसभा चुनाव 2019 में डुमरी विधानसभा से जो जनादेश प्राप्त किया था इस आंकड़े को पार करके जीत सुनिश्चित करने का निश्चय किया है।

यशोदा देवी दिनांक 17 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेगी। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो के साथ-साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

आजसू कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन

मिलन समारोह में कई युवा समाजसेवी, आईटी प्रॉफेशनल, अधिवक्ता, सीए, सीएस एवं कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

आज आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े हुए युवाओं ने आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो के समक्ष आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनीति की आलोचना करना आसान है लेकिन राजनीति में आ कर जमीनी स्तर पर काम करना कठिन। ऊपर से नीचे आना बड़ी बात है। आलोचना करने की जगह अपने राजनीति से जोड़ने का काम किया यह परिवर्तन की एक नई शुरुआत है।

Leave a Comment