
रांची.
डुमरी उपचुनाव का परिणाम आ गया है. इंडिया गठबंधन दल व झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी ने अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी आजसू की यशोदा देवी को 17156 मतो से पराजित किया. शुक्रवार की सुबह जब काउंटिंग शुरू हुई तो बेबी देवी अपने विपक्षी से आगे चल रही थी। लेकिन पांचवें राउंड की मतगणना के बाद से बढ़त यशोदा देवी ने ले ली थी.कुछ राउंड तक यहीं हाल रहा लेकिन बाद में फिर से बेबी देवी ने बढ़त बना ली. बेबी देवी को कुल 100231 मत मिले जबकि यशोदा देवी को 83075 मत.
बेबी देवी की जीत के लिए इंडिया गठबंधन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था. एनडीए की यशोदा देवी ने भी कांटे की टक्कर दी लेकिन अंत में जनता का फैसला बेबी देवी के पक्ष में ही दिखा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बेबी देवी को जीत को शुभकामनाएं दी है. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर ढोल नगाड़े की गूंज रही. सत्ता पक्ष के लिए यह हर्ष और राहत दोनो की बात रही जबकि आजसू ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार उन्हें पहले से अधिक मत मिला. आनेवाले समय में पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर होगा.