
रांची.
रांची जीपीओ में केडी राय की अध्यक्षता में पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई.. बैठक में रांची जीपीओ में 8 अक्तूबर को डिविजनल कांफ्रेंस और स्टेट कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कराने का निर्णय लिया गया. इसमें जमशेदपुर,धनबाद,पलामू,दुमका,गुमला,हजारीबाग,गिरिडीह,सिमडेगा, देवघर, गोमो के प्रतिनिधि भाग लेंगे.
कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में चीफ पी एम जी श्री राकेश कुमार,विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सोनाली भट्टाचार्य, एडी सीजी एच एस,निदेशक डाक लेखा श्री पी के रवि उपस्थित होंगे.
कांफ्रेंस में पोस्टमैन के जनवरी 96 से बढ़े हुए वेतन का बकाया भुगतान,समय पर पीपी ओ का जारी न किया जाना,रुल 9 के लंबित मामलों आदि पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी.
त्रिवेंद्रम में 1 अक्टूबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन (पेंशन और रिटायरी) इंटरनेशनल कांफ्रेंस में झारखंड का प्रतिनिधित्व एम जेड ख़ान करेंगे.
आज की बैठक में पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम के भुगतान नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि सीजी एच एस में वर्क कल्चर के न होने के कारण पेंशनर्स का मेडिकल क्लेम महीनो से लंबित पड़ा हुआ है .बार बार संयुक्त निदेशक से मिलने के पश्चात भी कोई सकारात्मक करवाई नहीं हो रही है. अभी हाल के दिनों में लाल स्थित सीजी एच एस वेलनेस बिना किसी नोटिस के बंद कर दिया गया. जिसके कारण लाभार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
एसोसिएशन ने इसकी सूचना संयुक्त निदेशक सीजी एच एस को समय पर उपलब्ध करा दी थी फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।
आज की बैठक को आर एन पांडेय,त्रिवेणी ठाकुर,अमर नाथ मिश्र,आरबी शर्मा, बीके चौधरी, सुशील कुमार, गौतम विश्वास आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ साहू, एसपी मंडल, आर बी बैठा,गणेश डे, मो रफी, रमेश सिंह,अखिलेश कुमार, बी बारा,हसीना तिग्गा,रमेश काशी,काशी राम,सुखदेव, राजेंद्र महतो, रामचंद्र महतो आदि उपस्थित थे.