झारखंड ख्रीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं ने स्व: जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी

झारखंड ख्रीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं ने स्व: जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी

स्व जगरनाथ महतो के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता -आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो

रांची.

मनरेसा हाउस स्थित डा कामिल बुल्के सभागार में शनिवार को झारखंड ख्रीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं ने झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रहे स्व: जगरनाथ महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. रांची धर्मप्रान्त के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ये.स सहित अन्य ने स्व: जगरनाथ महतो को श्रद्धासुमन अर्पित किया.

आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व: जगरनाथ महतो ने शिक्षा मंत्री रहते हुए झारखंड के मर्म को समझा और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया.आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने शोक संतप्त परिजनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और कहा कि उनके परिवार को ढांढस और सहनशक्ति मिले.उन्होने कहा झारखंड का एक सच्चा क्रांतिकारी सिपाही हमलोगों ने खो को दिया.

होफमैन ला एसोसियेट के निदेशक फादर महेंद्र पीटर तिग्गा ने कहा कि स्व: जगरनाथ महतो ने झारखंड के अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं के लिए ही नहीं बल्कि सभी शिक्षण संस्थाओं और शिक्षकों के हर समस्याओं को हरसंभव सुलझाने का प्रयास किया और सुलझाया भी.

रमेश कुमार सिंह झारखंड अल्पसंख्यक विद्यालय सचिव ने कहा कि जगरनाथ महतो ने झारखंड के अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं के लिए बहुत काम किया.

टीएसी के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने कहा कि जगरनाथ महतो  युवाओं ने एक मजबूत मार्गदर्शक को दिया.

प्रभाकर तिर्की ने बताया कि जगरनाथ महतो ने झाड़खंड आंदोलन में हमेशा अग्रणी पंक्ति की भूमिका निभाई. वे हमेशा याद किये जायेंगे.

आज श्रद्धांजलि अर्पित करने वाली संस्थाओं में:-

 १-झारखंड ख्रीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान रांची

२-ग्रामगुरु शिक्षा केन्द्र रांची

३-झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ

४-झारखंड गैर सरकारी मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय शिक्षक संघ

५-होफमैन ला एसोसियेट

६-वर्किंग पीपूल्स एलायंस शामिल थे.

इस अवसर पर संत जोन्स स्कूल प्राचार्य फादर विनोद टोप्पो,फादर एलेक्स एक्का,फादर रंजीत होरो,पा जस्टिन तिर्की,जोय बाखला,पा रीतेश डुंगडुंग, सत्य भारती के निदेशक डा एलेक्स तिर्की,फा मुकूल कुल्लू, सिस्टर दोरोथिया कुल्लू, सिस्टर मुक्ता मरांडी, सिस्टर लिली ग्रेस टेटे, सिस्टर सेलिन बारा, सिस्टर सुनीता लकड़ा एवं अन्य फादरगण सिस्टरगण उपस्थित थे.

Leave a Comment