भू माफियाओं का आतंक, युवक पर जानलेवा हमला, रिम्स में भर्ती

भू माफियाओं का आतंक, युवक पर जानलेवा हमला, रिम्स में भर्ती

रांची के पिठौरिया थाना अंतर्गत बालू गांव में जमीन पर जबरन कब्जा का विरोध करने पर गांव के युवक प्रेम कुमार यादव के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. घायल अवस्था में उसे रिम्स रांची में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बालू गांव के निवासी रामजन्म यादव ने पिठोरिया थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी पैतृक जमीन को जबरन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है.

मामला अनुमंडल दंडाधिकारी, न्यायलय सदर रांची में धारा 144 के तहत विचाराधीन है. बावजूद इसके दो दिन पूर्व ही रांची शहर के जमीन कब्जा दिलाने वाले पेशेवर गिरोह, भू-माफिया एवं गुंडे द्वारा कब्जा लेने के लिए भू-स्थल जाकर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया. इसकी सूचना उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को आवेदन के माध्यम से देकर न्याय की गुहार लगाई है. उस आवेदन में उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके ऊपर जानलेवा हमला हो सकता है.

आज उनलोगों के ऊपर जानलेवा हमला व मारपीट किया गया, जिसमें प्रेम कुमार यादव का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. मामला पिठोरिया थाना में दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.उक्त शिकायत में सुखदेव महतो, रूपेश कुमार यादव, राहुल कुमार यादव एवं सुनील कुमार यादव को आरोपी बनाया गया है. न्यूज़ लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस घटना से पीड़ित परिवार बहुत डरा हुआ है.

Leave a Comment