लाला लाजपत राय स्कूल में पद प्रतिष्ठान समारोह, बच्चों ने कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली

लाला लाजपत राय स्कूल में पद प्रतिष्ठान समारोह, बच्चों ने कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली

रांची.

लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुंदाग में पद प्रतिष्ठान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2023- 24 के लिए चयनित विद्यालय के हेड -बॉय और हेड -गर्ल तथा विभिन्न सदन के कैप्टन, वाइस- कैप्टन एवं को-ऑर्डिनेटर्स को पद सूचक पट्टा बिल्ला और झंडा देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा बारहवीं अ के सुमित कुमार को हेडब्वॉय ,12वीं स की कृष्टि कुमारी को हेड गर्ल बनाया गया। कक्षा ग्यारहवीं स के अनुराग राजहंस प्रथम और अरमान आलम द्वितीय डिप्टी हेड ब्वॉय तथा कक्षा ग्यारहवीं स की जूही कुमारी प्रथम तथा पलक कुमारी द्वितीय डिप्टी हेड गर्ल बनाई गई ।लाजपत हाउस की कैप्टन श्रुति झा 12वीं, सह- कैप्टन दसवीं स के अंकित कुमार और को-ऑर्डिनेटर रूपा कुमारी 12वीं अ को बनाया गया।

रमन हाउस की कैप्टन कक्षा बारहवीं ब की नेहा परवीन,सह -कैप्टन कक्षा दसवीं डी के हनी सिंह और को-ऑर्डिनेटर कक्षा नव अ की मेघा कुमारी को बनाया गया। भाभा हाउस की कैप्टन कक्षा 12वीं की सामिया सरवर ,सह- कैप्टन कक्षा दसवीं के निलेश आनंद तथा  को-ऑर्डिनेटर कक्षा दसवीं अ की शैली चौधरी को बनाया गया। टैगोर हाउस कैप्टन मानसी कक्षा 12वीं ब की ,सह कैप्टन कक्षा दसवीं डी के श्रेयम वर्मा तथा को-आर्डिनेटर कक्षा दसवीं ब की अमीषा कुमारी को बनाया गया ।

इस अवसर पर सभी चयनित बच्चों को खेल प्रशिक्षक भक्ति भूषण सिंह ने पद की शपथ दिलाई ।बच्चों ने अपने पद की गरिमा एवं कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली। इस अवसर पर प्राचार्य श्री पी. के. ठाकुर ने चयनित बच्चों को बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि वे विद्यालय की परंपरा को निभाते हुए अपने पद की मर्यादा का ध्यान रखेंगे एवं कर्तव्यों पर खरे उतरेंगे।

 इस अवसर पर प्राचार्य श्री पीके ठाकुर एवं शिक्षक गण उपस्थित थे ।

Leave a Comment