झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी की बैठक संपन्न

रांची. झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की बैठक न्यू बार भवन में अजहर अहमद खान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 26 नवंबर 2022 को सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्यू बार भवन में संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. सोसाइटी के महासचिव भरत चंद्र महतो ने बताया कि अपराह्न तीन बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया जायेगा. इस दौरान संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़ा जायेगा.

adovocate1

बैठक में झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव भरत चंद्र महतो, संयुक्त सचिव अजहर अहमद खान, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, रेखा र्वमा, विजय कोईरी, एफ एन नीलेश उज्जवल अग्रवाल, बी महतो मीडिया प्रभारी मृत्युजंय प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.

26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का कारण

दरअसल 26 नवंबर 1949 को ही भारत की संविधान सभा ने देश के संविधान को अपनाया था. हालांकि इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था. भारत के नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करने और संवैधानिक मूल्यों को याद दिलाने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है.