
असली धन हमारा स्वास्थ्य है : मौसमी घोष
रांची :
हैप्पी डेज स्कूल कडरू में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ धनतेरस और दीपावली मनायी गयी। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल की शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में रंगोली बनाया और उसे डेकोरेटिव दीये व कैंडल से सजाया। बच्चों ने अपने बनाये ग्रीटिंग्स कार्ड का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल मौसमी घोष ने बच्चों को धनतेरस और दीपावली के महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आम तौर पर लोग धनतेरस को सोना, चांदी और उपभोक्ता वस्तुओं को खरीद के साथ धनतेरस मनाते हैं। पर दरअसल धनतेरस चिकित्सा और आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि के जन्मदिन का दिन है। उन्होंने कहा कि असली धन स्वास्थ्य है। तो हम सभी एक-दूसरे के लिए और अपने परिवारों के लिए सर्वोत्तम स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य, आध्यात्मिक स्वास्थ्य और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।
इसी तरह उन्होंने बच्चों को दीपावली के पावन पर्व के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में आतिशबाजी भी हुई और बच्चों के बीच मिठाइयां भी बांटी गयी।