
RANCHI: आज सदर अस्पताल रांची में गरीब मरीजों के लिए मेडिसीन बैंक की शुरुआत की गई। इस बैंक के माध्यम से गरीब मरीजों को ओपीडी काउंटर से ही डॉक्टर के द्वारा निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी। ये मेडिसीन डोनेशन बॉक्स रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर रखा गया है। शहर में जिन लोगों के घर में बची हुई दवाइयां हैं वह इस मेडिसीन डोनेशन बॉक्स में डाल सकते हैं। सदर अस्पताल प्रशासन दवाइयां गरीब मरीज को निशुल्क देकर उनकी मदद करेगा। डोनेशन बॉक्स लाइफ सेवर्स रांची की ओर से प्रदान किया गया। सदर की ओर से सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार एवं लाइफ सेवर्स रांची से अतुल गेरा और पराग श्रीवास्तव मौजूद थे।