
राज्यपाल ने कहा योग शरीर के साथ मन को बनाता है स्वस्थ
RANCHI: राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राज भवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग भारत का दुनिया को एक अमूल्य उपहार है। योग एक ऐसी साधना/प्रक्रिया है जो शरीर को ही नहीं, मन को भी स्वस्थ बनाता है। योग के …

सिलवार में वज्रपात से रथ यात्रा मेला देखने पहुंचे दो की मौत, आठ घायल
HAZARIBAGH : हजारीबाग के लिए मानसून की पहली बारिश बेहद दुखद खबर लेकर आई। मानसून की पहली बारिश में ही मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलवार पहाड़ी परिसर के समीप रथयात्रा मेला देखने पहुंचे आधा दर्जन से अधिक नाबालिग वज्रपात (आसमानी बिजली) के चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में 2 की मौत हो गई और …

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा
SARAIKELA: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- राजनगर बाईपास मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें टाटा की ओर से आ रहे खाली ट्रक संख्या बीआर 02 एए-1962 ने इ स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी चालक की वहीं मौत हो गई। उनकी …

द इम्परेटिव झारखंड प्रोग्राम में एक्सपर्ट्स ने झारखंड के विकास पर की चर्चा
RANCHI: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में प्रेस क्लब रांची में द इम्परेटिव झारखंड प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया प्रोफ़ेशनल्स कांग्रेस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर आलिम जावेरी शामिल हुए। साथ ही चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, …

अब गांव-गांव में दवा दुकान खोले जाएंगे, जरूरी दवाएं उपलब्ध होंगी
CHATRA: चतरा जिले से राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट- पंचायत स्तर दवा दुकान योजना की सौगात झारखंड को मिली। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को पंचायतों में दवा दुकान संचालित करने का लाइसेंस सौंप कर इस योजना का शुभारंभ किया। अवसर था योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास परिसंपत्ति एवं नियुक्ति पत्र …

रिम्स में आंख के ट्यूमर की सफल सर्जरी
RANCHI: रिम्स के कैंसर सर्जरी विभाग ने आई कैंसर का सफ़ल ऑपरेशन कर के एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चतरा निवासी कपिल भुइया को पिछले डेढ़ वर्ष से दायीं आंख में ट्यूमर था। जिसका आकार बढ़ता जा रहा था। हालत ऐसी हो गई थी कि कई डॉक्टरों से परामर्श लेने के बाद भी कोई …

प्रिंस खान के गैंग्स से जुड़े 10 अपराधी गिरफ्तार, गैंग में कई महिलाएं भी
DHANBAD: कोयलांचल धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान व्यापारियों, कारोबारियो को धमकी देकर बड़े पैमाने पर रंगदारी वसूली कर रहा है। इसमें प्रिंस खान के लिए दर्जनों गुर्गे काम कर रहे हैं। 6 महीने में इसके गुर्गे के द्वारा करोड़ो का लेनदेन हुआ है। एसएसपी कार्यालय में मौजूद ये दस गुर्गे जिसमे एक महिला भी शामिल …

जामुन तोड़ने चढ़ी दो नाबालिग बच्चियों की गिरने से मौत
CHATRA : चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव में जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ना 2 बच्चों को भारी पड़ गया। भारी भी इस कदर की उसकी कीमत दोनों नाबालिग बच्चों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल पुरनाडीह गांव के 14 वर्षीय दो बच्चियां फुलमतिया कुमारी और किरण कुमारी जामुन …

आईफोन और महंगे मोबाइल चुराने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
RANCHI: अरगोड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बाइक में सवार होकर एक दिन में कई लोगो के मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। 16 जून को ही एक साथ तीन जगह पर छिनतई हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए नाबालिग सहित एक युवक को …

चेक बाउंस, धमकी देने के मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया, जमानत मिली
रांची. चेक बाउंस धोखाधड़ी और धमकी देने से जुड़े एक मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शनिवार (17 जून 2023) को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया. सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर करने के बाद अभिनेत्री को 10-10 हजार रूपये के दो मुचलके पर जमानत प्रदान की गई. …