
RANCHI: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में प्रेस क्लब रांची में द इम्परेटिव झारखंड प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया प्रोफ़ेशनल्स कांग्रेस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर आलिम जावेरी शामिल हुए। साथ ही चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण शर्मा, शुभम मोदी, जेवियर कॉलेज से मैनेजमेंट की एच ओ डी निधि आर्या, एकता आर्या, प्रखर मिनोचा समेत अन्य मौजूद रहे। इंपरेटिव झारखंड प्रोग्राम के तहत झारखंड को कैसे आगे बढ़ाया जाए, झारखंड को विभिन्न क्षेत्रों में किस तरीके से अच्छे स्तर तक ले जाया जाए उस पर चर्चा हुई। चर्चा में अलग-अलग जैसे व्यापारी वर्ग, फिल्म इंडस्ट्री वर्ग, शिक्षा वर्ग, छात्र वर्ग व अन्य वर्ग के लोग शामिल थे।
एजेंडे से सीएम को कराएंगे अवगत
परिचर्चा में सभी की एक ही मांग थी कि एक ऐसा निर्णय लिया जाए, जिससे झारखंड प्रगति की ओर अग्रसर हो। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि जो भी एजेंडा बने एजेंडे से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाए ताकि जल्द उसको इंप्लीमेंट किया जा सके। ऑल इंडिया प्रोफ़ेशनल्स कांग्रेस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर आलिम जावेरी ने कहा कि झारखंड में कोई कमी नहीं प्रोफेशनल्स की। तजुर्बा, सोच की कमी नहीं है, क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा का ठीक ढंग से उपयोग नहीं हो रहा है। हमारा इरादा नहीं है किसी पर इल्ज़ाम लगाना। इस वजह से झारखंड पीछे रह गया है। हमारा इरादा झारखंड का विकास करना और लोगों को आगे बढ़ाना है। कोई भी पालिसी बनाने के पीछे कोई मक़सद होता है। जिसे एआईपीसी पूरा कराएगी और झारखंड के मुख्यमंत्री को इससे संबंधित ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में बेहतर ऑफिसर की कमी है आईएएस विभाग चला रहे हैं, सरकार प्रयास करती है कि व्यापारियों को कोई कमी ना हो। लेकिन बिजली के कारण उद्योग मार खा रहा है जबकि उद्योग के लिए निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए।
क्षमता के अनुसार राज्य का विकास नहीं हुआ
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि हमारे झारखंड में अपार संभावनाएं है। संसाधनों से परिपूर्ण यह राज्य प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। लेकिन विडंबना यह है कि इस राज्य की जो क्षमता है उस हिसाब से यहां का विकास नहीं हुआ। आज भी माहौल ऐसा है कि कोई उद्योग लगाने से डरता है। इन सभी चीजों को कैसे दुरुस्त किया जाय। झारखंड में उद्योग कैसे लगे, सिंगल विंडो सिस्टम धरातल में कैसे लागू हों,कृषि क्षेत्र को नया रूप कैसे मिले, ग्रामीण क्षेत्र को कैसे सशक्त बनाया जाय, ताकि झारखंड का विकास हर क्षेत्र में हो पाये। उन्होंने कहा कि प्रोफ़ेशनल्स कांग्रेस टीम बनाकर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचायेगी तथा इसको लेकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता भी है।
व्यापार जगत के लिए बिजली बड़ी समस्या
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि झारखंड में सभी चीजों को दुरुस्त करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। यहां 1 आईएएस के पास 4-4 विभाग है कुछ आईएएस तो दिल्ली में डेपुटेशन में है और यहां कमी है। यहां सभी को सही ढंग से जिम्मेदारी देकर चीजों को दुरुस्त करने की जरूरत है। अच्छे विजन के साथ राज्य को आगे लेकर जाने की जरूरत है। इन सब चीजों की वजह से व्यापार जगत को बहुत परेशानी होती है। जमशेदपुर जुसको में बिजली की समस्या कभी नहीं होती लेकिन रांची में व्यापार जगत के लिए बिजली की बहुत समस्या है।
ये रहे मौजूद
मौक़े पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ सुयस सिंहा,प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह,रांची चैप्टर प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष जेनेट एंड्रयू, जमशेदपुर चैप्टर अध्यक्ष अफसर इमाम चिंटू, प्रदेश कोऑर्डिनेटर विद्याकर कुंवर ,ऐलेन एंड्रयू, कन्हैया पांडे, प्रभात कुमार अग्रवाल ,जावेद जमाल, एहसान हक, नावेद आलम, अनुराग मिश्रा, राजीव चौरसिया, सूरज झा, प्रेम कुमार, आयुष अग्रवाल, विवेक धान आदि लोग मौजूद थे।