पिठोरिया : शांति समिति की बैठक में ईद सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय
Ranchi. पिठोरिया थाना परिसर में ईद के उपलक्ष में शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर राज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईद का त्योहार पूरे थाना क्षेत्र में धूमधाम से और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. स्थानीय मस्जिदों एवं ईदगाह में शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे. …