रांची में 24 को अंतरराष्ट्रीय मुशायरा, जुटेंगे देश-विदेश के कवि-शायर
रांची. कहते हैं कि उर्दू प्यार की भाषा है। और इसकी शायरी मोहब्बतों से लबरेज़ होती है। रांची में ऐसी ही एक महफिल 24 जून की शाम सजने जा रही है। बज्म-ए-कहकशां के बैनर तले एक अंतरराष्ट्रीय मुशायरा, मौलाना आज़ाद सभागार, अंजुमन प्लाजा, एमजी रोड में आयोजित होगा। जिसमें देश- विदेश के कवि-शायर शामिल होंगे। …