डीसी पहुंचे परिवहन कार्यालय, कार्यों का लिया जायजा, कहा – ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनायें

डीसी पहुंचे परिवहन कार्यालय, कार्यों का लिया जायजा

Ranchi :

 उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज जिला परिवहन कार्यालय राँची, का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जिला परिवहन कार्यालय राँची में सभी कक्षों में हो रहें कार्यों को देखा. सभी कर्मचारी के कार्य आवंटन एवं उनके द्वारा आवंटित कार्य को देखते हुए उनसे एक-एक  कर जानकारी लेते हुए सभी कार्यों का ससमय निष्पादित कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

झारखंड सरकार की योजना के तहत “ग्राम गाड़ी योजना” पर चर्चा एवं इसे शुरू कराने के लिए पहल

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड सरकार की नई ग्राम गाड़ी योजना से जिसमें आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. जिससे सरकार की इस योजना का उद्देश्य गांवों से प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है. इससे गांव के किसान, मजदूर छात्र-छात्राओं को शहर तक आने में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए स्कूल-कालेज, किसानों के लिए बाजार और मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचना सुलभ होगा. योजना में शामिल होने वाले वाहन मालिकों को भी सरकारी टैक्स में बड़ी राहत दी जाती हैं. इन्हें निबंधन एवं परमिट के भारी आर्थिक बोझ से छुटकारा भी मिलेगा. इस पर चर्चा करते हुए इसपर कार्य करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया. ताकि लोग इससे ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें.

उपायुक्त मोरहबादी पहुँचे और ड्राइविंग टेस्ट की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया

उपायुक्त राँची, निरीक्षण क्रम में  लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट की पूरी प्रक्रिया को देखा इस क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. यहाँ पर उन्होंने आवेदकों से बात करके उन्हें आवेदन करने में किसी तरह की समस्या तो नही हो रही है. लाइसेंस सही समय पर मिल जाता हैं. इन सभी की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को तय समय से लाईसेंस देने का निर्देश दिया.

Leave a Comment