बोकारो एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, एलायंस एयर और फ्लाईवीक को अनुमति 

IMG-20230614-WA0015(1)

BOKARO: दिल्ली से बोकारो आई एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बीएसएल के संबंधित पदाधिकारियों के साथ एयरपोर्ट परिसर में ही बैठक किया। बीएसएल को डीजीसीए के लाइसेंस के लिए आवेदन आदि की प्रक्रिया पूरी करनी है। वहीं राज्य सरकार को एंबुलेंस सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करानी है। रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर के एल अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा किए जाने वाले कार्य लगभग 99.99% पूरा कर लिया गया है। यहां से उड़ान के लिए दो कंपनियों को अनुमति भी दे दी गई है। जिसमे एलाइंस एयर और फ्लाईवीक शामिल है। लेकिन उड़ान भरने के लिए डीजीसीए से लाइसेंस प्राप्त करना सबसे आवश्यक है।

जल्द शुरू होगी उड़ान

उन्होंने बताया कि 2023 में बोकारो और दुमका से उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) प्रयासरत है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा भी निर्देश प्राप्त हुआ है। देश में अन्य जगहों के साथ बोकारो और दुमका में परिचालन शुरू करना है। बताया कि गुरुवार को कोलकाता रीजनल कार्यालय की भी टीम बोकारो एयरपोर्ट का दौरा करेगी और सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर अपना रिपोर्ट देंगी।

Leave a Comment