ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही संविधान जागार यात्रा, संविधान की दी जा रही जानकारी

ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही संविधान जागार यात्रा, संविधान की दी रही जानकारी

रांची.

संविधान जागार यात्रा अभियान के पांचवें दिन संविधान यात्रियों ने बानो और जलडेगा प्रखंड में संविधान की बातें रखीं. जलडेगा बीडीओ विजय राजेश बारला को संविधान की प्रस्तावना भेंट की गई. इसके साथ साथ कस्तूरबा बालिका विद्यालय जलडेगा की छात्राओं को संविधान जागार की बातें बताई गई. संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ा गया. कस्तूरबा वार्डन सीमा लकड़ा को भी प्रस्तावना की कापी भेंट की गई.इससे पहले बानो में जीईएल चर्च जलडेगा बीडीओ और जेएसपीएल के साथ भी संविधान की प्रस्तावना पाठ की गई. बानो की बैठक में सुगड जो,सुधीर लउगून, जगदीश भागे, आनन्द मसीह टोपनो,शफीक अंसारी,अमित समद उपस्थित थे.

बीते कुछ दिनों से झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही संविधान जागार यात्रा चल रही है यात्रा एक दिन पूर्व खूंटी के गांवों में पहुंची थी. बता दें कि झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में संविधान के प्रति जागरूक करने और संविधान के मूल्यों से गांव गांव में ग्रामीणों को अवगत कराने हेतु संविधान जागार यात्रा की शुरुआत शहीद स्थल खरसांवां से 9 जून 2023 से शुरू हुई थी. यह यात्रा चार जिलों सराईकेला खरसांवां, चाईबासा सिमडेगा और खुंटी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है जहां संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी कराया जा रहा है.

 यात्रा में प्रभाकर तिर्की, रतन तिर्की, बलराम, प्रबल महतो, सुरेश महतो, तारामणि साहू, लुईस कुजूर सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment