लोहा चोरों ने कुंवर सिंह को भी नहीं छोड़ा, प्रतिमा के पास लगी ग्रिल ले भागे
BOKARO: बोकारो सेक्टर 4 थाना अंतर्गत वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के समक्ष लोहे के बाउंड्री वॉल ग्रिल को बीती रात चोरों ने उड़ा दिया। लोहे का ग्रिल काटकर ले गए। इसे लेकर भोजपुरी परिवार के द्वारा विरोध किया गया। भोजपुरी परिवार के अनिल सिंह ने कहा की चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है। …