यूनिफॉर्म सिविल कोड पर परिचर्चा के लिए प्रतिनिधिमंडल भुवनेश्वर रवाना

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर परिचर्चा के लिए प्रतिनिधिमंडल भुवनेश्वर रवाना

रांची.

ओडिशा के भुवनेश्वर में आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर परिचर्चा 2 जुलाई को होगी. इसमें शामिल होने के लिए अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद एवं आदिवासी जन परिषद का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को तपस्विनी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ. यह परिचर्चा अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद द्वारा आहूत है.

प्रतिनिधिमंडल में प्रेमशाही मुंडा,अभय भुटकुंवर परमेश्वर सिंह मुंडा, बिरसा मुंडा तड़कन मुंडा,राम देव लोहरा, चरण सिंह मुंडा,सचिन केराई शामिल हैं.

         अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन काली मंदिर प्रांगण न्यू बीएमसी ऑफिस, सत्या नगर भुवनेश्वर में आयोजित होगा. इसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड /आदिवासियों के धर्मकोड पर प्रमुख रूप से चर्चा की जाएगी. इस सम्मेलन में महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल उड़ीसा,तेलंगाना,आसाम,नई दिल्ली आदि प्रदेशों से आदिवासी प्रतिनिधि शामिल होंगे.

 श्री मुंडा ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड से आदिवासियों को अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त करने का षड्यंत्र है. यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने से पांचवी अनुसूची संविधान के अनुच्छेद 244A छठी अनुसूची एनटीएक्ट, एस पी टी एक्ट और  आदिवासियों के धार्मिक एवं परंपरा  व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा.

Leave a Comment