ईस्टर पर मसीहियों ने ईसा के पुनरूत्थान की घटना को स्मरण किया
रांची. ईस्टर त्योहार राँची के सभी गिरजाघरो में मनाया गया. सभी जगह शनिवार रात को रात्रि जागरण कर धार्मिक अनुष्ठान किया गया. संत मरिया महागिरजाघर अंतर्गत लोयोला मैदान में रात 10: 30 बजे मिस्सा प्रारम्भ हुई. मुख्य अनुष्ठाता राँची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो थे जिनका सहयोग प्रोविंशियल फादर सेबास्टियन तिर्की तथा पल्ली पुरोहित फादर …