
दो सदस्यों के नामों की भी घोषणा
रांची.
राज्य में युवा आयोग का गठन कर दिया गया है. बोकारो के कुमार गौरव को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा दो सदस्यों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है. सिमडेगा के विशाल अम्बर तिर्की और पाकुड़ के सुनील टुडू सदस्य बनाये गये हैं. झारखंड सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.
कुमार गौरव झारखंड कांग्रेस में महासचिव के पद पर है. वे गिरिडीह जिला में कांग्रेस के संगठनात्मक दायित्वों को भी देख रहे हैं. वे कांग्रेस के दिवंगत नेता स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र हैं.
विशाल अंबर तिर्की भी कांग्रेस पार्टी से ही जुड़े हैं. सदस्यों का कार्यकाल 3 सालों और 40 वर्ष की आयु तक होगा.
कुमार गौरव को आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेय़ ठाकुर, मंत्री आहमगीर आलम, बन्ना गुप्ता सहित अन्य ने बधाई दी है.