झारखंड को विकसित राज्यों की पंक्ति में ले जाने में आपकी भी भूमिका है : मुख्यमंत्री

झारखंड को विकसित राज्यों की पंक्ति में ले जाने में आपकी भी भूमिका है : मुख्यमंत्री

रांची: 

झारखंड एक पिछड़ा राज्य है. पर इस राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी  में ले जाना है और उसमें आप जैसे नवनियुक्त अभियंताओं और लिपिकों की भी बड़ी भूमिका है.

उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही. वे नगर विकास विभाग के 47 सहायक अभियंताओं और वाणिज्य कर विभाग के 46 लिपिकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थें. इनमें नगर विकास विभाग के 47 सहायक अभियंताओं को और वाणिज्य कर विभाग के 46 निम्न वर्ग  लिपिक शामिल हैं. आज कुल 93 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे गए.

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन के लिए आप सभी ने कड़ी मेहनत की है. उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी नौकरी हर किसी का सपना होता है पर आज सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सत्ता संभालने के दो ढाई सालों तक कोरोना से लड़ना पड़ा. फिर राज्य को सूखे की चुनौती का सामना करना पडा. राज्य में नियुक्ति नियमावली नहीं थी. इसके अलावा मामले कोर्ट कचहरियों में फंस जाते थे. इन सबके बावजूद अब लगातार नियुक्तियां हो रही है. हमलोगों ने पिछले कुछ समय में बीडीओ, सीओ, डीएसपी, शिक्षकों, कृषि पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है. जल्दी ही हजार के लगभग शिक्षकों की नियुक्तियां भी होगी. हमलोगों ने निजी क्षेत्रों में भी 75 प्रतिशत सीटें झारख़ड के बच्चों के लिए आरक्षित करने का नियम बनाया है.

गैरसरकारी स्तर पर भी बड़ी नियुक्तियां हुई : सत्यानंद भोक्ता

मौके पर श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि बीते साढ़े तीन वर्षों में जितनी नियुक्तियां हुई वह स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा. क्योंकि सिर्फ सरकारी ही नहीं गैरसरकारी स्तर पर भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां हुई है.  

आज कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, नगर विकास विभाग के सचिव विनय चौबे, वाणिज्य कनर आयुक्त सहित अन्य उपस्थित थें.

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि हालांकि नियुक्तियां रुटीन प्रक्रिया है, पर यह हमलोगों के लिए इसलिेए  खास है, कि राज्य अलग होने के बाद हम सालों तक कैडर बंटवारे में उलझे रहे. पर अब मामले लगभग सुलझा लिए गए हैं और तेजी से नियुक्तियां हो रही हैं

नगर विकास सचिव विनय चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न विभागों में लगातार नियुक्तियां हो रही है. उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से कहा कि उम्मीद है कि आप सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे.

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment