
रांची।
राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में राजभवन के पास अपनी 5 सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 89 वें दिन भी जारी है। भारी बारिश के बीच भी पंचायत स्वयंसेवक संघ के सदस्य राजभन के समक्ष डटे हुए हैं। संघ धरना स्थल पर ही सारे पर्व त्योहार को मना रहे हैं। इसी के तहत एक दिन पूर्व 2 अक्टूबर को गांधी जयंती भी मनाया गया एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत धरना स्थल का साफ सफाई किए।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार ने चुनाव में जो वादा किया था उसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि जब तक संघ की पांच सूत्री मांग सरकार पूरा नहीं करेगी यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। उहोंने कहा कि पूरेव निर्धारित कार्यक्रम के तहत 4 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय का घेराव किया जाएगा जिसमें 18000 पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक के परिवारजन भी समर्थन के लिए शामिल होंगे और हम लोग मंत्रालय घेराव में तब तक नहीं हटेंगे जब तक कि हमारे प्रतिनिधि मंडल से वार्ता नहीं हो जाती है।
उन्होंने कहा कि जितने भी पर्व त्यौहार आ रहे हैं सभी पर्व त्योहार को धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा। कहा कि भगवान से प्रार्थना करेंगे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक के लिए कुछ अच्छा पहल करें और जल्द से जल्द हम लोगों की 5 सूत्री मांग को पूरा करें। धरना में प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, प्रभात,अनिल ठाकुर, बालदेव करमाली, विभा रानी, राजेंद्र नायक, बाल गोविंद महतो, संजय नायक, आशीष , बिरेंदर, सुबोध,सुमित ,अजय महतो, समीर सोहेल, अकबर , किरण, सावित्री, बबिता एवं सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।