
मुंबई/रांची.
WPL के पहले सीजन का शायद इससे धमाकेदार आगाज नहीं हो सकता था. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्य के बीच खेला गया. टॉस गुजरात की कप्तान बेथ मूनी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पर दो ओवरों की धीमी शुरूआत और ओपनिंग बैटर यास्तिका भाटिया का विकेट सस्ते में गंवाने के बाद भी जल्दी ही मुंबई ने मोमेंटम पकड़ लिया.

हीली मैथ्यूज ने मैदान के चारो कोनो में जबर्दस्त शॉट्स खेले. मैथ्यूज ने 43 रन की धमाकेदार पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आतिशी पारी खेलते हुए महज 22 गेंदों में पचास रन का आंकड़ा छू लिया था. अर्धशतक लगाने के बाद भी हरमनप्रीत का आतिशी खेल जारी रहा और उन्होंने 47 रन बनाये. मुंबई की खिलाड़ियों ने लगातार प्रहार जारी रखा और 5 विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया.
गुजरात के लिए यह एक मुश्किल लक्ष्य था उस पर भी मुसीबत तब बढ़ गई जब पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही कप्तान बेथ मूनी के पैरों में खिंचाव आ गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ गया. उनके स्थान पर आई हरलीन देओल शून्य पर चलती बनी. इसके बाद एसी वॉंग ने गुजरात को एक और झटका दिया जब एश्ले गार्डनर भी बिना खाता खोले आउट हो गई.
गुजरात के लिए सिर्फ दयालेन हेमलता और नाबाद 29 (23 गेंद) बनाए उनके अलावा मोनिका पटेल ही दहाई का आंकड़ा छू पाई.गुजरात 15.1 ओवर में सिर्फ 64 रन ही बना सकी. प्लेयर ऑफ द मैच मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत रही.

उद्घाटन में कृति सेनन, कियारा आडवानी ने बांधा समां
इससे पूर्व डीवी पाटिल स्टेडियम में WPL के पहले सीजन के उद्घाटन को बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और कियारा आडवाणी ने रंगीन बना दिया. चकाचौंध करनेवाली रोशनियों के बीच दोनों ने बादल पे पांव हैं.. सावन में लग गई आग सहित अन्य गीतों पर शानदार लाइव परफॉमेंस दी. कनाडाई सिंगर एपी ढिल्लों ने भी पंजाबी गीतों पर समां बांधा.