वीमेंस प्रीमियर लीग : मंधाना पर धनवर्षा, मिले 3.40 करोड़

वीमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी प्रक्रिया सोमवार को मुंबई में हुई. इस नीलामी में भारत की ओपनर स्मृति मंधाना को सबसे अधिक 3.40 करोड़ रूपए मिले. बांये हांथ की इस क्लासिकल ओपनर को अपने खेमे में करने के लिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू के बीच जबरदस्त होड़ रही. अंतत, स्मृति को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू ने अपनी टीम में शामिल किया.

वीमेंस प्रीमियर लीग : मंधाना पर धनवर्षा, मिले 3.40 करोड़

दरअसल सोमवार की शाम कई घंटे चले इस नीलामी पर दुनियभार के खेलप्रेमियों की निगाहें थीं.  नीलामी के लिए भारत और अन्य देशों की कई खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्ट्रर कराया था. ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रूपए की राशि मिली उन्हें गुजरात जाएंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया. इंग्लैंड की नताली स्कीवर को 3.20 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया.

भारत की ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपए और भारत पाकिस्तान के पिछले मैच की प्लेयर ऑफ द मैच जेमिमा रोड्रिग्स को 2.20 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया.

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को गुजरात जाएंट्स ने 2 करोड़ रुपए और भारत की आक्रामक ओपनर शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ में अपनी टीम में लिया.

भारत की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.90 करोड़ में और ऋचा घोष को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू ने 1.90 करोड़ में अपनी टीम में लिया.

 भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया. इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को 1.80 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने अपने खेमे में किया.

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी को बेंगलुरू की टीम ने 1.7 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया.  

Leave a Comment