अरगोड़ा में मना वीर बुधु भगत का 191 वां शहादत दिवस

वीर बुधु भगत हुई मोर्चा के तत्वाधान में वीर बुधु भगत का 191वां शहादत दिवस मनाई गई. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग वीर बुधू भगत चौक अरगोड़ा में इकट्ठा हुए तथा अरगोड़ा मौजा के पाहन शीबू तिग्गा की अगुवाई में पूजा -प्रार्थना और श्रद्धांजलि दी गई.

अरगोड़ा में मना वीर बुधु भगत का 191 वां शहादत दिवस


इसके लिए विशेष रूप से सिलागाईं से शहीद के वंशजों के द्वारा वीरपानी एवं जन्मस्थल से मिट्टी लाई गई. आये हुए वशंज और वहां के लोगो को मोर्चा के द्वारा ढांक नगाड़ा मांदर से परिछते हुए अमर शहीद वीर वुधू चौक अरगोड़ा लाया गया. पाहन शीबू तिग्गा द्वारा वंशजों की उपस्थिति में वीरपानी और मिट्टी से पूजा की गयी. इसके पश्चात सभी के द्वारा बारी बारी से श्रध्दांजलि दी गई .
श्रध्दांजलि कार्यक्रम मे विशेष रूप से माण्डर के माननीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, वीर वुधू भगत हुही मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, स्मारक समिति शिलागई के अध्यक्ष व वंशज शिवपूजन भगत, गोपाल उरांव, राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के केन्द्रीय महासचिव विद्यासागर केरकेट्टा, प्रदेश अध्यक्ष रवि तिग्गा, प्रदेश महासचिव एतवा किस्पोट्टा, परमेश्वर भगत, एतवा उरांव, भऊवा उरांव, सुनील उरांव, शिव उरांव वार्ड पार्षद झरी लिण्डा, सुधीर उरांव, अनिल तिग्गा, पप्पू तिर्की, विनोद टोप्पो, दीपक तिग्गा संजय कुजूर, पंकज भगत,पंकज टोप्पो, हेमंत गाड़ी, राजू तिग्गा, कामिनी कच्छप, आशा तिग्गा एवम् अन्य 18 टोला के सैकड़ो लोग उपस्थित हुए.

Leave a Comment