
खूंटी
खूंटी के तीन गांवों के ग्रामीण गांव के समीप हो रहे पत्थर खनन की वजह से परेशान है। ये गांव है हुटार, हुरुलुग और तेरम। खूंटी युवा कांग्रेस की टीम ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सांगा के नेतृत्व में इन तीनों गांवों के ग्रामीणों से बैठक की।
गांव वालों ने बताया कि तेरम स्टोन माइन की वजह से उड़नेवाले डस्ट से फसलें बर्बाद हो रही है। इतना ज्यादा डस्ट होता है कि गांव की वायु भी प्रदूषित हो रही है, सांस लोना दूभर हो रहा है। जिससे ग्रामीणों और बच्चों को काफी तकलीफ हो रही है। दो तीन गांवों के लगभग 1500 लोगों की आबादी पत्थर माइंस की वजह से परेशानी में जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। माइंसवालों से शिकायत करने पर वे उलटा ग्रामीणों को धमकाते हैं।
युवा कार्यकारी अध्यक्ष अरूण सांगा ने कहा कि जल्दी ही खूंटी उपायुक्त से बातचीत कर तेरम स्टोन माइंस के विषय को उठायेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो माइंस को बंद भी करायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन इस पर जल्दी कोई कार्रवाई नहीं करती है तो युवा कांग्रेस की टीम इस मामले को लेकर आंदोलन तेज करेगी। इस अवसर पर खूंटी जिला उपाध्यक्ष वहा मुंडा ,खूंटी प्रखंड अध्यक्ष अनमोल धान, दशरथ, मुरी पंचायत मुखिया भदवा उरांव, ग्राम प्रधान दयाशंकर, बजरंग, आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।