मानव सेवा के लिए ईश्वरीय बुलाहट को समझें : बिशप बास्के

मानव सेवा के लिए ईश्वरीय बुलाहट को समझें : बिशप बास्के

रांची.

संत बरनाबास स्कूल ऑफ नर्सिंग जीएनएम के फ्रेशर्स का लैंप लाईटिनिंग एवं ओथ टेकिंग कार्यक्रम बहूबाजार स्थित एचपीडीसी सभागार में आयोजित किया गया. इस अवसर पर छोटानागपुर डायोसिस के बिशप बीबी बास्के ने नव आगंतुक छात्राओं को संबोधित किया.

बिशप बास्के ने अपने संबोधन में कहा कि मानव सेवा के लिए ईश्वरीय बुलाहट को समझने की आवश्यकता है.बिशप ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि आपका काम मायने रखें.? क्या आप अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं.? क्या आप एक छाप छोड़ना चाहते हैं तो फिर धर्मशास्त्र बाइबल के इन तीन सिद्धांतों को जीवन में अपनाये. आप अपने कार्य को ईश्वर की बुलाहट के रूप में देखें. ईश्वर ने आपको काम करने के लिए सृजा है. सभी अच्छे कार्य सेवकाई है. आप जानिए कि आपके वास्तविक स्वामी कौन है प्रभु की सेवा के रूप में कार्य करें. दूसरों की सेवा के लिए कार्य करें.

एक और महत्वपूर्ण बात गवाही है. कैसे काम करते हैं यह मायने रखता है. कड़ी मेहनत करें, ईमानदारी से काम करें और परमेश्वर की महिमा के लिए करें.

इस अवसर पर रेव्ह सिकंदर नाग, रेव्ह जोलजस कुजूर, रेव्ह सामुएल गुड़िया, रेव्ह एस डेविड, रेव्ह सामुएल नाग, डॉ केनेथ सोय मुरूम, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल ममता सोरेन, नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल जगरानी एक्का, रंजना टोपनो सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment