
रांची/गुमला/चाईबासा.
झारखंड पुलिस को हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में अभूतपूर्व सफलता मिली है. नक्सली या तो सरेंडर कर रहे हैं या मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं. बचे खुचे नक्सली इधर-उधर छिपने पर विवश हैं. इसी कड़ी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गमला के आंजनधाम के रास्ते में मुठभेड़ हुई. इसमें एक कुख्यात नक्सली ढेर हो गया. मारे गये नक्सली का नाम राजेश उरांव है. उस पर पुलिस ने दो लाख और एनआईए ने एक लाख का ईनाम रखा था. इस अभियान का नेतृत्व गुमला एसपी और अभियान डीएसपी कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था । गुमला एसपी और अभियान डीएसपी पूरी टीम का नेतृत्व कर रहे थे जहा जंगलों में टीम पहुंची तो नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हो गया. मुठभेड़ में दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई है. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले हैं. सर्च आपरेशन के दौरान एरिया कमांडर राजेश का शव बरामद हुआ है.
कोल्हान जंगल में 4 आईईडी बरामद
दूसरी ओर चाईबासा के जंगलों में भी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को नक्सलियों के छिपाये विस्फोटक बरामद किए गए. चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान जारी है.
सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोल्हान जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये चार आईईडी बम बरामद हुए हैंऔर 11 स्पाइक होल बरामद हुए हैं.
सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम ग्राम तुम्बाहाका के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 04 (चार) प्रेशर IED एवं रास्ते में गढडा करके लोहे का रड और तीर (11 Spike Hole) बरामद किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विस्फोटकों को नष्ट कर दिया गया.
सर्च के दौरान बरामद सामान-
150 KG का 01 LE.D विस्फोटक, 205 KG का 01 L.ED विस्फोटक, 308-08 KG का 02 L.ED विस्फोटक.