
राहगीरों के लिए पिठोरिया थाना ने शीतल पेयजल की व्यवस्था की. सात वर्ष की उम्र से ही रोजा रख रही रहनुमा परवीन,
गरमी में राहगीरों के लिए पुलिस ने शीतल जल की व्यवस्था की
पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार के द्वारा गुरुवार को पिठोरिया साप्ताहिक एवं दैनिक हाट स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की गई है. यह व्यवस्था भीषण गर्मी को देखते हुए की गई है ताकि राहगीर अपनी प्यास बुझा सके. गौरतलब है कि सप्ताहिक हाट राजकीयकृत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय एवं बैंक परिसर होने के कारण इस स्थल पर लोगों की भीड़ बनी रहती है. उद्घाटन के अवसर पर गांव के इस प्रबुद्ध नागरिक अनिल कुमार केसरी, अमित वर्मा, एसके केसरी, राजेश साहू एवं अन्य उपस्थित थे. थाना प्रभारी की इस पहल का ग्रामीणों ने सराहना किया है.

सात वर्ष की उम्र से ही रोजा रख रही रहनुमा परवीन
पिठोरिया थाना क्षेत्र के इचापीड़ी गांव के पिरूटोला की रहने वाली रहनुमा परवीन ने सात वर्ष की उम्र से ही रोजा रखना शुरू कर दिया था, जब वह तीसरी कक्षा में पढ़ती थी. इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान होता है. इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की आयतें मिली थीं, इसके बाद से ही रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई. रहनुमा परवीन बड़ी बेसब्री से वर्षभर रमजान महीने आने का इंतजार करती है ताकि अल्लाह की इबादत पूरे महीने रोजा रखकर कर सके. वह लगातार आठ वर्ष से पूरे महीने रोजा रखकर अमन-चैन की दुआ अल्लाह से मांगती है. पूछने पर वह बतलाती है कि रोजा रखने की नसीहत उसे अपने अब्बू अमीर अंसारी और अम्मी हमीमा परवीन से मिली है.