आंधी में गिरा पेड़, एक बच्चे की हो गई मौत 

IMG-20230523-WA0015

SARAIKELA: सरायकेला जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में मंगलवार को आंधी तूफान ने बड़ी तबाही मचाई। जहां एस टाइप फुटबॉल मैदान के समीप बारिश और तूफान से बचने के लिए 6 बच्चों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली थी। इस दौरान स्टेडियम के दीवार से सटा पेड़ गिर गया। जिसमें तीन बच्चे दब गए। बच्चों को आनन- फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया। जहां 13 वर्षीय बॉबी नामक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सभी बच्चे दिन्दली बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है।


		

Leave a Comment