जैक मैट्रिक की परीक्षा में प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय के 50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास

जैक मैट्रिक की परीक्षा में प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय के 50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास

झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2023 में लगातार 25 वें वर्ष प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. परीक्षा में शामिल 57 परीक्षार्थियों में 50 प्रथम श्रेणी और 7 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहे. आरफी परवीन व रोनित कुमार गुप्ता 90 प्रतिशत लाकर संयुक्त रूप से विद्यालय की टॉपर बने.

नाजिया परवीन 89.6 प्रतिशत, हुस्ना हसीबी 88.8 प्रतिशत, निम्मी कुमारी 88.40 प्रतिशत और मुस्कान कुमारी 87.8 प्रतिशत लाकर क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे. छात्रों की सफलता पर पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन के निदेशक सुजीत कुमार केशरी, दीपक चौरसिया व शेखर कुमार ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया है.

 साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है. गौरतलब है कि 25 वर्ष में इस विद्यालय से 1080 छात्र मैट्रिक के परीक्षा पास कर चुके हैं जिसमें 704 प्रथम, 336 द्वितीय और 40 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहे हैं.

Leave a Comment