
CHATRA : चतरा में अपराधी बेख़ौफ़ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बेखौफ हत्या पुलिस के लिए खुलेआम चुनौती बन गई है। शादी समारोह में शामिल होने गए युवक को अपराधियों ने गले में रस्सी डालकर हत्या कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के भौरूडीह गांव की है। घटना के बाद गांव में कोहराम सा मचा हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही ही।
घर के बाहर लाकर फेंका शव
वहीं मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भौरूडीह गांव निवासी लखन यादव के पुत्र नंदकिशोर यादव के रूप में की गई है। युवक अपने गांव में शंकर भारती के घर उसके बेटे के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। तभी घात लगाए बैठे अपराधियों ने युवक को गले में रस्सी डालकर और पीट कर हत्या कर दी। शव को घर के बाहर फेंक अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर असपताल भेज दिया। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी को ले पुलिस छापेमारी कर रही है।