पटना-रांची वंदे भारत का ट्रायल 11 जून को, गया-कोडरमा-हजारीबाग से गुजरेगी

RANCHI: बिहार और झारखंड के लोगों को जल्द ही बंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। 11 जून को पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल होगा। इस दौरान ट्रेन पटना से गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना के रास्ते रांची पहुंचेगी। मेंटेनेंस के बाद रांची से वापस पटना लौट जाएगी। पटना से खुलने के बाद इस ट्रेन का स्टॉपेज गया स्टेशन होगा। वहां से ट्रेन का अगला स्टॉपेज बरकाकाना स्टेशन में दिया गया है। बरकाकाना के बाद यह ट्रेन टाटीसिल्वे के रास्ते रांची पहुंचेगी।

8 जून को पटना पहुंची थी ट्रेन

पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का 8 कोच वाला रेक 6 जून को पटना पहुंचा था। अब बिहार और झारखंड के लोग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए यात्रा कर सकेंगे। राजधानी पटना से रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ती दिखेगी। ट्रेन का ट्रायल रन सफल होने पर ‘वंदे भारत’ के परिचालन की तारीख तय होगी।

क्या होगी इस ट्रेन की टाइमिंग

6:55 पर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुलेगी। 8:20 में ट्रेन गया पहुंचेगी और वहां से 8:30 में प्रस्थान करेगी। ट्रेन का अगला स्टॉपेज बरकाकाना स्टेशन होगा, जहां ट्रेन 11:30 में पहुंचेगी और 11:35 में प्रस्थान करेगी। बरकाकाना से खुलने के बाद इस ट्रेन को 12:45 में टाटीसिलवे से पास कराया जाएगा। दिन में 13:00 बजे ट्रेन रांची पहुंचेगी।

रांची से होगी ट्रेन की वापसी 

14:20 पर रांची से खुलने के बाद 14:35 पर स्टैंड को टाटीसिल्वे पास कराया जाएगा। 15:30 पर ट्रेन बरकाकाना स्टेशन पहुंचेगी और वहां से 15:35 में प्रस्थान करेगी। 19:00 बजे ट्रेन गया जंक्शन पहुंचेगी और वहां से 19:10 पर रवाना होगी। 20:25 पर यह ट्रेन पटना पहुंच जाएगी।

Leave a Comment