नियमानुसार चले आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं तो बोरिया बिस्तर बांधे-जाने क्यों कहा ऐसा देवेंद्र महतो ने

नियम के अनुसार चले आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं तो बोरिया बिस्तर बांधे-जाने क्यों कहा ऐसा देवेंद्र महतो ने

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने हक अधिकार रैली निकाली,

80 उत्कृष्ट विद्यालयों के सफाईकर्मियों, माली व सुरक्षाकर्मियों के साथ अन्याय के खिलाफ उठाया आवाज

रांची।

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को पुराना विधानसभा के पास से झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय धुर्वा तक हक अधिकार रैली निकाली गई। यह रैली 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मियों व माली के वेतन व अन्य अधिकारों को लेकर निकाली गई थी।

समिति के देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड सरकार ने 80 उत्कृष्ट विद्यालयों पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। पर दुर्भाग्य है कि इन स्कूलों में सफाईकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों व माली एक आउटसोस्रिंग एजेंसी फ्रंटलाइन के माध्यम से काम करते हैं। इस एजेंसी के साथ सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मी व माली का तीन साल का करार था पर कंपनी डेढ़ साल में ही इन्हें हटाने का नोटिस दे रही है। इसके साथ ही कर्मियों का वेतन में लगातार कटौती की जा रही है।

कर्मियों को वेलन मिल भी रहा है तो वह अनयिमित रूप से और ना ही कोई पे स्लीप दी जा रही है। यह सीधे सीधे कंपनी की मनमानी और अन्याय है. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमलोग आउटसोर्सिंग कंपनी से सीधे सीधे यह कहना चाहते हैं कि झारखंड में काम करना है तो नियमों के अनुसार करे अन्यथा यहां से बोरिया बिस्तर बांध ले।

उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नही मानी गई तो यह आंदोलन और तेज किया जायेगा। आज रैली में समिति के राजीव महतो, हेरंबो मेहता, सुमन, सुमित गाड़ी, प्रकाश, रामू सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मी व माली उपस्थित थे.

Leave a Comment