
बुंडू.
बुंडू स्थित तुंजू ग्राम सभा की बैठक ग्राम प्रधान शंभू नारायण सिंह मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में में खुटकट्टी जमीन जिसका अंचल बुंडू खाता नंबर 192 प्लॉट नंबर 97 खेवट संख्या 15 कुल रकबा 4 एकड़ 44 डिसमिल को जबरन भू माफियाओं दलालों द्वारा कब्जा किया जा रहा था के बारे में विमर्श हुआ. बैठक के निर्णय के बाद भू माफियाओं को भगाया गया एवं जमीन पर ग्रामीणों द्वारा रैयत को कब्जा दिलाया गया. निर्णय के अनुसार उस जमीन पर धान रोपनी किया जाएगा.
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी जनपरिषद के प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि सी एन टी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार खूंटकट्टी जमीन की खरीद बिक्री का नहीं होता है. फिर किस आधार पर इस जमीन को भू माफियाओं के द्वारा खरीद बिक्री किया जा रहा हैँ. उन्होंने कहा कि यह गैरकानूनी है.
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि जमीन लूट के खिलाफ विशेष टास्क फौर्स बना कर आदिवासियों की जमीन पर दखल दहानी दिलाया जाए अन्यथा आदिवासी जन परिषद जमीन लूट के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन तेज करेगी.
पांचपरगना क्षेत्र में आदिवासियों को जमीन बचाने के लिए गांव गांव बैठक आयोजित की जाएगी l
बैठक को संबोधित करते हुए उदार कांत सिंह मुंडा ने कहा कि खुद कटी जमीन हमारा पूर्वजों की देन है जमीन बचाना हमारा कर्तव्य है. हमअपनी जमीनों की हिफाजत के लिए आंदोलन करते रहेंगे.