
RANCHI: रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि पटना रांची पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। ट्रेन 02439 रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 27/06/2023 को रांची से उद्घाटन के पश्चात प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का वंदे भारत स्पेशल के रूप में पटना तक परिचालन होगा। इस ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 28/06/2023 से किया जाएगा। इन ट्रेनों में कुल 8 कोच होंगे।
एसी चेयर कार का किराया 1175 रुपये
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रांची से पटना के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1175 रुपये एवं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2110 रुपये है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पटना से रांची के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1025 रुपये एवं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1930 रुपये है।
ये होगा टाइम टेबल
यह ट्रेन 22349 पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 28/06/2023 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) पटना से प्रस्थान करेगी।पटना प्रस्थान 07:00 बजे, गया आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, कोडरमा आगमन 09:35 बजे प्रस्थान 09:37 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 10:33 बजे प्रस्थान 10:35 बजे, बरकाकाना आगमन 11:35 बजे प्रस्थान 11:40 बजे, मेसरा आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:22 बजे एवं रांची आगमन 13:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 22350 रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 28/06/2023 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) रांची से प्रस्थान करेगी। रांची प्रस्थान 16:15 बजे, मेसरा आगमन 16:35 बजे प्रस्थान 16:37 बजे, बरकाकाना आगमन 17:30 बजे प्रस्थान 17:35 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 18:30 बजे प्रस्थान 18:32 बजे, कोडरमा आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:32 बजे, गया आगमन 20:45 बजे प्रस्थान 20:55 बजे एवं पटना आगमन 22:05 बजे होगा।